'दलित विरोधी...बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी चेहरा', AAP के घोषणा पत्र को लेकर संबित पात्रा का केजरीवाल पर निशाना
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी की दौर जारी है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने 'आप' के चुनावी घोषणा पत्र को दलित विरोधी बताया। सोमवार को पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणाओं के जरिए खुद का दलित और बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी चेहरा स्वयं ही उजागर कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर पात्रा ने कहा, "AAP का घोषणापत्र उनके 'दलित विरोधी चेहरा-बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी चेहरा' का खुलासा करता है, मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वह जाएं आज पार्टी घोषणापत्र जारी करने से पहले अमृतसर और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के राज्य के सामने माफी मांगें।"

AAP की सोच दलित विरोधी: अनुराग ठाकुर
बीजेपी नेता नेता अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को दलित विरोधी बताया। उन्होंने अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में दलित महिलाओं के लिए टिकट देने में भेदभाव किया जाता है, अगर कोई दलित महिला टिकट मांगती है, तो उनसे पैसे लिए जाते हैं। इसके अलावा, जब वह अपनी रकम वापस मांगती हैं, तो उनकी पिटाई कराने की धमकी दी जाती है।
सीएम केजरीवाल ने किया अपनी जाति का जिक्र
पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पालम, मटियाला और बिजवासन में जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी सभाओं के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के शासन मॉडल के बारे में बात की तथा मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा समेत कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सवालों और आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने पालम निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा में कहा, वे पूछते हैं कि पैसा कहां से आएगा। मैं एक बनिया हूं। मैं जानता हूं कि संसाधनों का प्रबंधन कैसे करना है। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं गणित जानता हूं और मैं इसका (पैसे का) इंतजाम कर लूंगा।












Click it and Unblock the Notifications