Safdarjung Hospital: कैनुला नहीं हटाने पर भड़का मरीज, डॉक्टर पर किया पेचकस से हमला
Patient attack on doctor: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक मरीज ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। हालांकि कुछ ही देर में हमलावर को काबू में कर लिया गया। अब उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक डॉक्टर किसी काम में व्यस्त थे, ऐसे में उन्होंने नर्स से मदद लेने को कहा। जिस पर मरीज नाराज हो गया और उनसे भिड़ गया। इस दौरान उसने पेचकस से हमला किया। जिससे डॉक्टर के गर्दन, पेट और उंगलियों पर चोटें आईं।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर ने मरीज को उसकी बांह से कैनुला हटाने के लिए नर्स की मदद लेने के लिए कहा था, जिसके बाद वो नाराज हो गया। साथ ही वहां पड़े पेचकस से हमला कर दिया।
डॉक्टर की पहचान राहुल कालेवा के रूप में हुई है, जो आर्थोपेडिक विभाग में काम करते हैं। हमले के वक्त उनके साथी भी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें बचा लिया, वर्ना उनकी हालत और ज्यादा बुरी हो जाती। वहीं घटना के कुछ ही देर में अस्पताल के गार्ड भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही।
मामले में एक चश्मदीदों के बताया कि डॉक्टर की ड्यूटी आपातकालीन विभाग में लगी थी। तभी एक मरीज उनके पास आया और अपनी बांह में लगा कैनुला हटाने को कहने लगा। डॉक्टर दूसरे मरीज को देख रहे थे, ऐसे में वो उसको इग्नोर कर रहे थे। साथ ही बार-बार नर्स के पास जाने को कहने लगे। इससे नाराज मरीज ने पेचकस निकाला और उन पर हमला शुरू कर दिया। इस घटना से वहां मौजूद लोग काफी देर तक दहशत में रहे।












Click it and Unblock the Notifications