Patel Nagar Chunav Result: पटेल नगर सीट पर कौन जीत रहा? किस-किस के बीच कड़ा मुकाबला
Patel Nagar Chunav Result: दिल्ली में अब 8 फरवरी को साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान के बाद अब मतगणना का इंतजार है। ऐसे में पटेल नगर विधानसभा सीट (Patel Nagar assembly Seat) पर भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
पटेल नगर दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और पश्चिमी दिल्ली जिले में आता है, जो कि बांटे गए तीन उपविभागों में से एक है। यहां इस बार रोचक मुकाबला इसलिए है, क्योंकि दोनों ही दल यानी आप और बीजेपी ने एक दूसरे की पार्टी से आए नेता को टिकट दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत पटेल नगर सीट से AAP ने भाजपा से आप में शामिल हुए प्रवेश रतन को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा में आप के टिकट से विधायक रहे राज कुमार आनंद को अपना चेहरा बनाया है। बता दें कि राजकुमार आनंद केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
Patel Nagar Assembly: पटेल नगर में कुल 58.07 प्रतिशत मतदान
वोटिंग फीसदी की बात करें तो पटेल नगर में कुल 58.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Patel Nagar Candidate: किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?
- आप से प्रवेश रतन
- बीजेपी से राज कुमार आनंद
- कांग्रेस से कृष्णा तीरथ
Patel Nagar Assembly: 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने 73,463 वोटों के साथ सीट जीती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश रतन को 42,528 वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के उम्मीदवार कृष्णा तीरथ को 3,382 वोट मिले।
Patel Nagar Assembly: 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट
इससे पिछले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के हजारी लाल चौहान 68,868 वोटों के साथ विजयी हुए थे। बीजेपी की कृष्णा तीरथ को 34,230 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 10,766 वोट मिले थे।
पटेल नगर विधानसभा सीट का पूरा चुनावी इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Patel Nagar Assembly Election History
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications