CM Rekha Gupta: दिल्ली की चौथी महिला सीएम हैं रेखा गुप्ता, जानिए कितनी हैं अमीर?

CM Rekha Gupta: आज दिल्ली में सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त 'जनसुनवाई कार्यक्रम' के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अटैक हुआ, इस हमले में सीएम रेखा को तीन जगह ( हाथ, कंधे और सिर) में चोट आई है तो वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस हमले को 'राजनीतिक साजिश' करार दिया है।

आपको बता दें कि हमले के आरोपी 41 साल के राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया को अरेस्ट कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है, अभी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

CM Rekha Gupta

CM Rekha Gupta एक प्रतिष्ठित फैमिली से ताल्लुक रखती हैं

मालूम हो कि फरवरी 2025 में दिल्ली की सीएम बनने वाली रेखा गुप्ता एक प्रतिष्ठित फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पति मनीष गुप्ता बिजनेसमैन हैं। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। खास बात ये है कि वो इस बार पहली बार बीजेपी की एमएलए बनी थीं। वो शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं।

CM Rekha Gupta की कितनी है नेटवर्थ?

उनके चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5.3 करोड़ रुपये (5,31,34,981 रुपये) है। उनपर 48,44,685 रुकी देनदारियां हैं जबकि उनके पति मनीष गुप्ता पर 1,50,000 रु की देनदारियां हैं।

CM Rekha Gupta के पास 87.63 लाख रु की अचल संपत्ति

Myneta.info के मुताबिक रेखा गुप्ता के पास 87.63 लाख रु की अचल और 2.3 करोड़ की चल संपत्ति शामिल है और उनके पास मात्र 50,000 रुपये नकद थे। उनके पति के पास एक कार और घर है, जिसकी कीमत 30 लाख के आस-पास है।

यह एक साजिश के तहत किया गया: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा, 'यह एक साजिश के तहत किया गया ताकि रेखा जी को जनता से मिलने से रोका जा सके। प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़ने को कहा है। इससे विपक्ष में हताशा है। मुझे पूरा यकीन है कि जांच में पता चलेगा कि वह (आरोपी) कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या कम्युनिस्ट पार्टियों का कार्यकर्ता था... यह घटना निंदनीय है।'

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कही ये बात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।'

यह गहरी नफ़रत से भरा हमला:कपिल मिश्रा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'यह कोई साधारण हमला नहीं है। यह गहरी नफरत से भरा हमला है। ऐसा लगता है कि वह आदमी वाकई बुरे इरादों से आया था, दिल्ली की राजनीति में ऐसा हमला हमने पहले कभी नहीं देखा, उस आदमी ने पहले रेकी की, वीडियो शूट किया और फिर साजिश रची। वह अकेला नहीं हो सकता, इसमें और भी लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस इसकी जाँच कर रही है, मुख्यमंत्री ऐसे हमलों से विचलित नहीं होंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+