Rekha Gupta Attack: CM रेखा का हमलावर AAP संग? BJP बोली- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जानें 'आप' दल का जवाब?
Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान हुए हमले ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस हमले में अब एक नया मोड़ आया है, जिसने आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आमने-सामने ला दिया।
हमलावर राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया की AAP के गुजरात नेता गोपाल इटालिया के साथ एक तस्वीर वायरल होने के बाद BJP ने तीखा हमला बोला है और सवाल उठाया है, 'केजरीवाल जी, ये रिश्ता क्या कहलाता है?'

वायरल फोटो ने मचाया बवाल: रेखा गुप्ता के हमलावर का AAP से रिश्ता?
BJP के मोतीनगर विधायक हरीश खुराना ने X पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें हमलावर राजेश सकारिया को AAP के गुजरात नेता गोपाल इटालिया के साथ देखा गया। खुराना ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, 'जिसका शक था, वही हुआ। गोपाल इटालिया के साथ फोटो बहुत कुछ कह रही है। आज रेखा गुप्ता जी पर हुए हमले का कनेक्शन AAP से साफ नजर आ रहा है। केजरीवाल जी, प्लीज बताएं, ये रिश्ता क्या कहलाता है?'
इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और हमले के पीछे सियासी साजिश की अटकलों को हवा दी। BJP ने इसे AAP की साजिश करार देते हुए दिल्ली पुलिस से गहन जांच की मांग की है। दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी इसे 'सियासी साजिश' बताया और कहा कि यह हमला रेखा गुप्ता के जनता के बीच काम करने की लोकप्रियता से जलन का नतीजा है।
AAP का जवाब: 'फोटो AI से बनाया गया'
AAP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वायरल तस्वीर AI-जनरेटेड है और इसका कोई आधार नहीं। पार्टी ने दावा किया कि BJP विधायक हरीश खुराना इस फर्जी तस्वीर के जरिए AAP को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। गोपाल इटालिया ने भी इसपर BJP विधायक हरीश खुराना को खरी-खरी सुनाई। AAP ने 2 अगस्त का एक वीडियो लिंक भी शेयर किया, जिसमें गोपाल इटालिया किसी और व्यक्ति के साथ दिख रहे हैं, न कि सकारिया के साथ। AAP नेता आतिशी ने कहा, 'यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी है। हम किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते। BJP झूठ फैलाकर अपनी साख खराब कर रही है।'
हमले का पूरा मंजर
पुलिस के अनुसार, 41 वर्षीय राजेश सकारिया, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता के पास कुछ कागजात लेकर आया। ये कागजात उसके रिश्तेदार की तिहाड़ जेल से रिहाई से जुड़े थे। इसके बाद उसने अचानक चीखना शुरू किया और मुख्यमंत्री का हाथ खींचने की कोशिश की। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक, उसने थप्पड़ मारने की कोशिश भी की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सकारिया ने एक दिन पहले, 19 अगस्त को रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी, जिससे हमले के सुनियोजित होने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Rekha Gupta Attack: 'सदमे में थी, पर हौसला नहीं टूटा’, CM रेखा का हमले के बाद बड़ा बयान, क्या-क्या खुलासे किए?












Click it and Unblock the Notifications