Rekha Gupta Attack: ‘सदमे में थी, पर हौसला नहीं टूटा’, CM रेखा का हमले के बाद बड़ा बयान, क्या-क्या खुलासे किए?
Delhi CM Rekha Gupta Attack Big Update: दिल्ली में बुधवार सुबह, 20 अगस्त 2025 को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस कैंप ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। इस घटना ने दिल्ली की सियासत में भूचाल ला दिया और मुख्यमंत्री की जेड-प्लस सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। हमलावर, 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया, गुजरात के राजकोट का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर है, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।
घटना के करीब 10 घंटे बाद रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात की और दिल दहला देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा, 'हमले के बाद मैं सदमे में थी। यह कायराना हरकत थी, लेकिन जनता का विश्वास मेरी ताकत है। इस हमले से मेरा हौसला नहीं टूटेगा। यह हमला मेरे जनसेवा के संकल्प पर था।'

Rekha Gupta Statement: रेखा गुप्ता ने और क्या बताया?
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जनसुनवाई के दौरान यह घटना हुई। हमलावर ने पहले उनसे बातचीत की और फिर अचानक हमला कर दिया। रेखा ने कहा, 'मैं जनता की समस्याएं सुन रही थी। वह शख्स कागजात लेकर आया और फिर चीखते हुए हमला किया। यह मेरे लिए और मेरे स्टाफ के लिए सदमे जैसा था। लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। जनता की सेवा जारी रहेगी।'
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025
Rekha Gupta Attack: हमले की पूरी कहानी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश सकारिया ने पहले रेखा गुप्ता को कुछ कागजात सौंपे, जो तिहाड़ जेल में बंद उसके रिश्तेदार की रिहाई से जुड़े थे। इसके बाद उसने अचानक चीखना शुरू किया और मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। कुछ चश्मदीदों का दावा है कि उसने थप्पड़ मारने की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में किया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
सीसीटीवी फुटेज ने बड़ा खुलासा किया कि सकारिया ने हमले से एक दिन पहले, 19 अगस्त को रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। वह रात को सिविल लाइंस इलाके में ही रुका था, जिससे साफ है कि हमला सुनियोजित था। पुलिस ने इस फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
हमलावर की मां का चौंकाने वाला दावा
सकारिया की माँ भानुबेन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्थिर है और सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से नाराज था, जिसमें दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने का आदेश दिया गया था। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा कुत्तों से बहुत प्यार करता है। वह इस फैसले से गुस्से में था और रविवार को दिल्ली चला गया।'
सकारिया का आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में पता चला कि राजेश सकारिया कोई आम शख्स नहीं, बल्कि गुजरात में एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ राजकोट और अन्य जगहों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से उसके रिकॉर्ड मांगे हैं और पूछताछ तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने सकारिया के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके। रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वह इस घटना से डरने वाली नहीं हैं और जनसुनवाई का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- Rekha Gupta Attack Eyewitness: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद आई सामने, बताया दहशत भरा मंजर-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications