कौन हैं जयश्री पाटिल? कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुईं शामिल, जानिए BJP को क्‍या होगा फायदा

Who is Jayshree Patil: जयश्री पाटिल बुधवार (18 जून, 2025) को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं हैं। निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होकर जयश्री पाटिल ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। बुधवार को जयश्री पाटिल ने मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं है ।

जयश्री पाटिल के साथ उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जानिए जयश्री पाटिल कौन हैं और भाजपा में इनके शामिल होना भाजपा के लिए क्‍यों बड़ी जीत मानी जा रही है।

Who is Jayshree Patil

कौन हैं जयश्री पाटिल?

जयश्री पाटिल सांगली जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की उपाध्‍यक्ष और पूर्व कांग्रेस नेता हैं। जयश्री का ताल्‍लुक सांगली के वसंतदादा पाटिल पाटिल परिवार से है। जयश्री महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री बसंतदादा पाटिल की पोती और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मदन पाटिल की पत्नी हैं।

क्‍यों कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल?

जयश्री पाटिल कांग्रेस से लंबे समय से नाराज चल रही थीं क्‍याोंकि उन्‍हें महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। जिसके चलते जयश्री ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने उन्‍हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। जिसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस छोड़ दूसरी पार्टी ज्‍वाइन करने का फैसला किया था। जयश्री पाटिल को एनसीपी और भाजपा दोनों पार्टियों को ज्‍वाइन करने का ऑफर था। उन्‍होंने अपने साथी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से राय मांगी थी। जिसके बाद अंतत: जयश्री पाटिल ने भाजपा ज्‍वॉइन कर ली है।

भाजपा में शामिल होने से पार्टी को क्‍या होगा फायदा?

जयश्री के दादा वसंतदादा पाटिल के समय से ही महाराष्‍ट्र के सांगली में इनके परिवार का दबदबा है। जयश्री पाटिल के साथ दादा परिवार का एक बड़ा समूह भाजपा में शामिल हुआ है। सांगली के इतने वर्चस्‍व वाले परिवार के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सांगली में मजबूती मिली है। जिसका फायदा आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+