दिल्ली में हार के बाद पंजाब में बदलने वाला है मुख्यमंत्री? CM भगवंत मान ने सबकुछ बता दिया
Punjab CM Bhagwant Mann: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे चौंकाने वाले रहे। लगातार दो बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया, जबकि 27 साल से दूर बीजेपी सत्ता में काबिज होने जा रही है। दिल्ली की 70 सीटों में आप सिर्फ 22 ही जीत पाई, जबकि बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस बीच एक खबर ने जोर पकड़ लिया कि पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलकर अब अरविंद केजरीवाल सीएम बन सकते हैं? जिस पर अब खुद भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के लिए मंगलवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) सहित सभी विधायक दिल्ली में थे, जहां कपूरथला हाउस में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम मान ने मीडिया से बात की, जहां सवाल पूछा गया कि क्या दिल्ली में आप और पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की अपनी सीट पर हार के बाद उन्हें शीर्ष पद से हटाया जा सकता है।

Punjab CM Bhagwant Mann की दिल्ली में बैठक
दरअसल, सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में आप की बैठक के बाद मीडिया से बात की, जिसमें केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और पंजाब के सभी विधायकों के अलावा अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए थे। राजधानी के कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों की बैठक ने सबका ध्यान खींचा हुआ था।
जिसमें एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल सीएम मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। राजौरी गार्डन से नवनिर्वाचित विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक वीडियो में दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक मान को 'अक्षम' बताकर उन्हें हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav के बाद क्या Mid-term Poll की ओर बढ़ रहा है पंजाब? कांग्रेस सांसद का सनसनीखेज दावा
दिल्ली से हारकर पंजाब सीएम बनने का दावा?
उन्होंने अपने दावे में कहा, "दिल्ली चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह भगवंत मान जी को अयोग्य बताकर उन्हें सीएम पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वह महिलाओं को 1,000 रुपये देने का अपना वादा पूरा करने में विफल रहे, नशाखोरी पर लगाम लगाने में असफल रहे और पंजाब की स्थिति को और खराब कर दिया। अब वह सारी विफलता भगवंत मान पर मढ़ना चाहते हैं। वह आप पंजाब के विधायकों से कहलवा रहे हैं कि केजरीवाल एक 'अच्छे आदमी' हैं और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।"
क्या पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल? मान ने क्या कहा?
ऐसे में जब भगवंत मान से इस दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को हंसी में उड़ा दिया और मुस्कुराते हुए कहा, "उन्हें कहने दीजिए।" सीएम मान ने यह भी आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का अपना वादा पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के इस दावे का भी जवाब दिया कि पंजाब में आप के 20 से अधिक विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "प्रताप बाजवा करीब तीन साल से यह कह रहे हैं। उनसे तीसरी बार दिल्ली में (कांग्रेस) विधायकों की संख्या गिनने के लिए कहें।"
ये भी पढ़ें: दिल्ली में मिली हार के बाद AAP में उथल पुथल, पंजाब में कांग्रेस का दावा- 30 AAP विधायक ने किया संपर्क
बता दें कि पंजाब की कुल 117 सदस्यीय वाली विधानसभा में आप के 93 विधायक और कांग्रेस के 16 विधायक हैं। इसी के साथ मान ने बैठक में हुई चर्चा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पार्टी के दिल्ली अभियान में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए आप कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली में बहुत काम किया लेकिन जीत और हार राजनीति का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications