दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारी, मंत्री आतिशी ने कहा- 1,000 छठ घाट बनाये जा रहे हैं

Delhi: दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां ज़ोरो पर चल रही है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और एमसीडी की टीम छठ घाटों के व्यवस्था करने में जुटी हैं। ज्ञात हो कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी को यह कड़े निर्देश दिए है कि छठ पूजा में किसी भक्तों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। आतिशी के मुताबिक सभी घाटों पर सभी तरह की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है।

ATISHI KUMAR

शनिवार को आतिशी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने मयूर विहार फेज-3 के छठ घाट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और अंतिम दौर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया है। यहां केजरीवाल सरकार द्वारा 8 कृत्रिम तालाबों का निर्माण करवाया गया है ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ छठी मइयाँ की पूजा कर सके। आतिशी ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को निर्देश दिए कि घाट पर सुरक्षा का पुख़्ता इंतज़ाम हो। उनका कहना है की आस्था के इस महापर्व की तैयारियों में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, कि "छठ का पर्व यहां रहने वाले पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां मयूर विहार फेज 3 इलाके में दिल्ली सरकार द्वारा 8 कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। यहां 25,000 से अधिक लोग पूजा करने के लिए आते हैं। पूरी दिल्ली में लगभग 1,000 ऐसे घाट बनाए गए हैं जिनमें लाइट और साउंड, टेंट जैसी सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार राजधानी में हर साल की तरह इस साल भी भव्यता के साथ छठ महापर्व की पूरी व्यवस्था कराने में जुटी है। दिल्ली सरकार के सभी संबद्ध विभाग इस दिशा में तेज गति से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें Delhi Air Pollution: दिल्ली वालों को आज भी जहरीली हवा से राहत नहीं, AQI अभी भी 'बहुत खराब'atishi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+