Delhi Air Pollution: दिल्ली वालों को आज भी जहरीली हवा से राहत नहीं, AQI अभी भी 'बहुत खराब'

Delhi Air Pollution: दिल्ली वालों को आज भी जहरीली हवा से राहत नहीं मिली है। दिल्ली में आज भी समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 398 दर्ज किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह धुंध छाई रही।

आईएमडी के पूर्वानुमान मुताबिक दिल्ली में अब ठंड भी बढ़ने लगी है। दिल्ली में आज शनिवार 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Delhi Air Pollution

दिल्ली के किस जगह कैसा रहा AQI?

-दिल्ली में सुबह 6 बजे तक, दिल्ली के आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता 340 थी, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 403 के AQI के साथ गंभीर श्रेणी में आ गया है। वहीं IGI हवाई अड्डे (T3) क्षेत्र में, AQI 350 रहा और मुंडका में 397 AQI दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में कैसा रहा AQI?

गुरुग्राम के सेक्टर-51 में AQI 384 पर था। वहीं टेरी ग्राम क्षेत्र में, AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया, जबकि विकास सदन में AQI 339 दर्ज किया गया था।

नोएडा और फरीदाबाद में कैसा रहा AQI?

फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में AQI 398 था, जबकि सेक्टर-11 में, AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। सेक्टर 16A में AQI 353 था।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 312 रहा जबकि लोनी क्षेत्र में AQI 'खराब' श्रेणी में रहा। संजय नगर में AQI 239 दर्ज किया गया जबकि वसुंधरा क्षेत्र में AQI 298 दर्ज किया गया है।

नोएडा के सेक्टर-125 में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया, जबकि सेक्टर-62 में AQI 281 दर्ज किया गया। सेक्टर-1 में AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 क्षेत्र में AQI का स्तर 220 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+