किर्गिस्तान की प्रेग्नेंट युवती की बच्चे समेत दिल्ली में हत्या, ढाई साल पहले भारतीय से की थी शादी

नई दिल्ली, 22 सितंबर, 2021: किर्गिस्तान की रहने वाली एक युवती जिसने दिल्ली आकर एक भारतीय से शादी की थी, वो यहां अपने कमरे में मृत मिली है। पुलिस ​को उसकी लाश के साथ एक बच्चा भी मृत मिला। पड़ताल में सामने आया है कि, मृतका का नाम मिस्कल ज़ुमाबेवा (28) है और उसका मानस नाम का एक बेटा भी था। मिस्कल ज़ुमाबेवा ने तकरीबन ढाई साल पहले विनय चौहान नामक शख्स से शादी की थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मिस्कल ज़ुमाबेवा प्रेग्नेंट थी। अब वह दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक दोस्त के घर में मृत मिली है। उसकी उसके बेटे समेत हत्या की गई है। वो और उसके बेटे की लाश बिस्तर पर पड़े मिले हैं। हत्यारे ने उनकी छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किए।"
उन्होंने कहा कि, दिल्ली क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

Myskal Zhumabaeva (28)

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, मिस्कल ज़ुमाबेवा की सोमवार की रात अपने पति विनजय चौहान से अस्पताल जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने गर्भावस्था के कारण पेट में दर्द की शिकायत की और अस्पताल जाना चाहती थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, वहां बहस के बाद विनय चौहान उसे ग्रेटर कैलाश में घर पर छोड़कर अपने दोस्त वाहिद से मिलने निकला। डीसीपी ने कहा कि, उसी रात मिस्कल ज़ुमाबेवा ने अपनी एक दोस्त मतलुबा मदुसमोनोवा को फोन किया, जो उसे उसके दोस्त अविनीश के साथ अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि, मतलुबा एक उज़्बेक सिटीजन है और कालकाजी में रहती है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि, अस्पताल से लौटने के बाद मतलुबा मिस्कल ज़ुमाबेवा और उसके बच्चे को कालकाजी स्थित अपने आवास पर ले गईं जहां मंगलवार सुबह दोनों मृत पाए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़िता अपने बेटे और अविनीश के साथ सोमवार देर रात अस्पताल का दौरा कर कालकाजी के घर पहुंची थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा क, उसका फ्लैटमेट भी घर पर था और बाद में दो अन्य कॉमन फ्रेंड उनसे मिलने आए और वहां से चले गए।

उन्होंने कहा कि, पीड़िता ने उसी रात अपने पति के साथ फोन पर अपने बाद के अस्पताल दौरे और अपने ठहरने के अन्य ठिकाने के बारे में बातचीत की। पुलिस ने कहा कि, घर के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है और यहां तक ​​कि इमारत के बाहर के कैमरे ने भी फ्लैट में किसी अन्य बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को नहीं दिखाया है। पुलिस को अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका पर संदेह नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे हर संभव मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीना ने कहा, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।" बताया जा रहा है कि, उक्त विदेशी महिला की दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक दोस्त के घर में मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई थी। उसके साथ ही उसके एक साल के बेटे की भी जान ले ली गई। पुलिस ने जानकारी दी है कि, उक्त महिला पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस ने कहा कि वह एक गृहिणी थी और अपने पति विनय चौहान के साथ ग्रेटर कैलाश में रहती थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, दंपति की शादी को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनका एक 13 महीने का बेटा भी था, जो उनके साथ मृत पाया गया था। उस महिला के पति विनय चौहान गेस्ट हाउस चलाते थे। घटना के वक्त वो महिला और उसका बेटा कालकाजी में अपने फ्रेंड के प्लेस पर थे। अधिकारी ने कहा कि, उसके पति विनय चौहान ने फोन पर उसके दोस्तों द्वारा मौत की सूचना दिए जाने के बाद कॉल की। पुलिस का कहना है कि, अपराधी को पकड़ने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+