'हो गई AAP के अंत की शुरुआत,आप ही जिम्मेदार' प्रशांत भूषण ने केजरीवाल पर किया बड़ा हमला
Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली करारी हार के बाद पार्टी के पूर्व नेता और सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत भूषण ने इस हार को AAP के 'अंत की शुरुआत' बताते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पार्टी को उसकी मूल विचारधारा से भटका दिया और इसे एक 'भ्रष्ट संगठन' बना दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पारदर्शिता, जवाबदेही और वैकल्पिक राजनीति के सिद्धांतों को छोड़ दिया और पार्टी को एक तानाशाही और अपारदर्शी संगठन में बदल दिया।

उन्होंने लिखा कि, आप की दिल्ली हार के लिए केजरीवाल काफी हद तक जिम्मेदार हैं। एक पार्टी जिसे वैकल्पिक राजनीति के लिए बनाया गया था, जो पारदर्शी, जवाबदेह और लोकतांत्रिक होनी चाहिए थी, उसे अरविंद ने जल्द ही एक सुप्रीमो-प्रभुत्व वाली, अपारदर्शी और भ्रष्ट पार्टी में बदल दिया।"
शीशमहल विवाद पर भी घेरा
प्रशांत भूषण ने 'शीशमहल' विवाद पर भी केजरीवाल को घेरा, जिसमें उन पर मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने खुद के लिए 45 करोड़ का शीशमहल बनवाया और लग्जरी गाड़ियों में घूमने लगे। इसके अलावा, AAP द्वारा गठित विशेषज्ञ समितियों की 33 विस्तृत नीति रिपोर्ट्स को कचरे में डाल दिया और कहा कि जब जरूरत होगी, तब पार्टी उपयुक्त नीतियों को अपनाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वास्तविक शासन के बजाय 'प्रचार और झूठे दावों' पर भरोसा किया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई।
यह भी पढ़ें 'मनीष सिसोदिया हारे, तो मेरी पत्नी रो पड़ीं', कुमार विश्वास ने केजरीवाल को जमकर धोया , VIDEO
अन्ना हजारे ने भी केजरीवाल पर कसा तंज
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी AAP की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल के 'आम आदमी' वाले दावे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "वह कहते थे कि जिंदगीभर छोटे कमरे में रहेंगे, लेकिन बाद में सुना कि उन्होंने शीशमहल बना लिया। मैं 90 साल का हूं, मैं भी आलीशान घर बना सकता था, लेकिन असली खुशी समाज की सेवा में मिलती है, न कि ऐशो-आराम में।" अन्ना हजारे ने पहले भी कहा था कि AAP ने सेवा से ज्यादा पैसे को प्राथमिकता दी, जिससे उसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए और अंततः यह हार हुई।
दिल्ली में AAP की हार, बीजेपी की सत्ता में वापसी
दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी की इस लहर में आम आदमी पार्टी का टॉप ऑर्डर भी ढेर हो गया। इसके परिणामस्वरूप अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज अपनी-अपनी सीट नहीं बचा पाए।
यह भी पढ़ें 'अब जलेबी खाने का वक्त है', हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर कसा तंज
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications