'दिल्ली विश्वविद्यालय ने हर आंदोलन में...', DU के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने बोली ये बात
DU के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी बोले- दिल्ली विश्वविद्यालय ने हर आंदोलन में नई जान फूंकी है
दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी समारोह शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डीयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान पहुंचे। पीएम मोदी ने छात्रों से मुलाकात की।
इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंन विवि की जमकर तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऐसे साल में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है जब भारत देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्वस मना रहा है।
पीएम मोदी ने कहा दिल्ली यूनिवर्सिटी सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है। इस यूनिवर्सिटी ने हर आंदोलन को जीया है, हर आंदोलन में जान फूंकी है।
पीएम मोदी ने कहा किसी भी देश की यूनिवर्सिटी और शिक्षण संस्थान उस देश की उपलब्धियों का सच्चा प्रतिबिंब होते हैं।
पीएम मोदी ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 वर्ष के इतिहास में कितने ही ऐतिहासिक पड़ाव आए , कितने प्रोफेसर, कितने ही स्टूडेंट्स और लोगों का जीवन इससे जुड़ा रहा है। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं उसने कई आंदोलन का जिया है, हर मूवमेंंट में डीयू ने जान भर दी है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "Delhi University has completed 100 years when the nation celebrates 75 years of independence... Delhi University is not just a university, but a movement. This university has lived every movement and has brought life to every… pic.twitter.com/nifIZaRo2h
— ANI (@ANI) June 30, 2023
बता दें पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अटैंड करने के दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मेट्रो स्टेशन पर कार से उतरने के बाद पैदल चलकर टिकट काउंटर तक गए और अपना टिकट लिया। इसके बाद दिल्ली विवि जाने वाले मेट्रो में सवार हुए।
इसके बाद पीएम मोदी आम नागरिकों के बीच जाकर सीट पर बैठे और उसने बातचीत की। पीएम मोदी की दिल्ली मेट्रो की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications