PM Modi 75th Birthday: पीएम के बर्थडे पर CM रेखा गुप्ता का अनोखा तोहफा, लॉन्च किया 21 भाषाओं वाला VIDEO
PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो शेयर कर अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। वहीं अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी के बर्थडे की पूर्व संध्या पर एक नायाब तोहफा दिया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक खास गाना लॉान्च किया है। यह गाना दिल्ली के शिक्षा विभाग, दिल्ली एनसीटी द्वारा तैयार किया गया यह गीत, "नमो प्रगति दिल्ली - बाल स्वर से राष्ट्र स्वर तक," मोदी के 75वें जन्मदिन का जश्न मनाता है। इस गीत में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 21 विभिन्न भाषाओं में अपनी आवाज़ में पीएम मोदी को बधाई दी है।

मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों तक दिल्ली के लिए एक जीवनरेखा की तरह काम किया है। इसके बावजूद, पिछली सरकारों ने लगातार उनकी आलोचना की और अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। आज हमारी सरकार उन्हें हार्दिक आभार व्यक्त करती है।"
गुप्ता ने स्कूली छात्रों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा बनाए गए कार्ड उसी दिन भेजे जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री को वे बुधवार तक मिल सकें। गुप्ता ने कहा, "मैं आज ही आपके कार्ड भेजने का वादा करती हूं ताकि उन्हें कल मिल सकें... उन्हें यह पसंद आएगा कि आपने इस गीत में उन्हें कई भाषाओं में कैसे शुभकामनाएं दी हैं।"
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 15 दिवसीय 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल शुरू करेगी। उन्होंने गीत के लॉन्च के अवसर पर कहा, "सीएम श्री स्कूलों से लेकर नए पाठ्यक्रम, राष्ट्र नीति, नींव और निपुण तक, बच्चों को सीखने और उनके व्यक्तित्व के विकास को सक्षम करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।"
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन समारोह के हिस्से के रूप में, कर्तव्य पथ पर बुधवार सुबह 7 बजे एक विशेष प्रभातफेरी का भी आयोजन किया गया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications