Patparganj Chunav Result 2025: Viral शिक्षक अवध ओझा की बड़ी हार, जानिए उन्हें कितने वोट मिले?

Patparganj Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को पटपड़गंज सीट के नतीजे घोषित किए गए। दिल्‍ली की हॉट सीट पटपड़गंज पर देश के जाने-माने शिक्षक अवध ओझा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने उन्हें 28000 से अधिक वोटों से हरा दिया है।

Patparganj Chunav Result 2025 LIVE

बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी को 74000 से अधिक वोट मिले वहीं आप के अवध ओझा को 45988 वोट मिले।2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा। पटपड़गंज सीट पर 60.7 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पटपड़गंज विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Patparganj)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट से वायरल शिक्षक अवध ओझा ने सियासी पारी का आगाज किया था। पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा को भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने बड़े अंतर से हरा दिया। नेगी मूलरूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्‍ली में रहते हैं। साल 2017 में एमसीडी चुनाव भी लड़ चुके हैं।पटपड़गंज सीट पर साल 2020 के चुनाव में रविंद्र सिंह नेगी ने आप के मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्‍कर दी। महज 3207 वोटों से हार गए थे।

पटपड़गंज सीट उम्‍मीदवार (Patparganj seat candidate)

1. आप के अवध ओझा (AAP Avadh Ojha)
2. बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी (BJP Ravinder Singh Negi)
3. कांग्रेस के अनिल चौधरी (INC Anil Chaudhary)

पटपड़गंज विधायकों की सूची (Patparganj Result and MLA List)

1993 ज्ञान चंद बीजेपी
1998 अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस
2003 अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस
2008 अनिल चौधरी कांग्रेस
2013 मनीष सिसोदिया आप
2015 मनीष सिसोदिया आप
2020 मनीष सिसोदिया आप

यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025 LIVE: नई दिल्‍ली सीट रिजल्‍ट, क्‍या अरविंद केजरीवाल जीत रहे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+