तख्त श्री हरमिंदर जी के अध्यक्ष का निधन देश और समाज के लिए बड़ी क्षति- भाजपाध्यक्ष JP नड्डा
नई दिल्ली। बिहार में तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित नहीं रहे। उन्होंने राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बारे में पता चलते ही सिख समुदाय के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, राजनेता भी शोक प्रकट कर रहे हैं। भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और नेता अवतार सिंह हित के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया। नड्डा ने कहा, "उनका निधन देश और समाज के लिए बड़ा नुकसान है और यह उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के प्रधान व वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हित जी का आकस्मिक निधन समाज व राष्ट्र के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति है। लोगों की सेवा हेतु आप हमेशा तत्पर रहे, आपका मार्गदर्शन व सर्व कल्याण की भावना ने हमें सदैव राह दिखाए हैं। नड्डा ने यह भी लिखा- ''वाहे गुरु पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों व अनुयायियों को यह असीम दुःख सहने का सामर्थ्य प्रदान करें।''
बता दें कि, अवतार सिंह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता भी थे, जो कि राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में रहते थे। वर्ष 2010 में ये नगर इंगम पश्चिमी जोन के चेयरमैन थे। ये मायापुरी वार्ड के निगम पार्षद थे। अवतार सिंह हित अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उनके निधन पर अकाली दल में भी शोक की लहर दौड़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, अवतार सिंह का निधन शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से हुआ।












Click it and Unblock the Notifications