Patel Nagar Chunav Result 2025: पटेल नगर सीट पर कौन जीता? AAP या BJP किसने मारी बाजी

Patel Nagar Chunav Result 2025 LIVE: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को पटेल नगर सीट के नतीजे घोषित हो गए। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना 15 राउंड तक चली। दिल्‍ली की प्रमुख सीट पटेल नगर के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। पटेल नगर सीट पर 58.07 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Patel Nagar Chunav Result 2025

Patel Nagar Election Result 2025 LIVE: पटेल नगर विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...

Patel Nagar Election Result 2025: आप ने जीती सीट

पटेल नगर सीट पर आप उम्मीदवार प्रवेश रतन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 4049 वोटों से पटेल नगर सीट पर कब्जा जमाया। प्रवेश रतन को कुल 57512 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार आनंद को कुल 53463 वोट हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा तीरथ को सिर्फ 4654 वोटों ही नसीब हो पाए।

पटेल नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025: Patel Nagar)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटेल नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने प्रवेश रतन को टिकट दिया है। भाजपा ने राज कुमार आनंद को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से कृष्णा तीरथ चुनाव लड़ रहे हैं।

पटेल नगर सीट से प्रत्याशी

  • आप से प्रवेश रतन
  • बीजेपी से राज कुमार आनंद
  • कांग्रेस से कृष्णा तीरथ

विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार राज कुमार आनंद ने 73,463 वोटों के साथ सीट जीती। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश रतन को 42,528 वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की उम्मीदवार कृष्णा तीरथ को 3,382 वोट मिले।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के हजारी लाल चौहान 68,868 वोटों के साथ विजयी हुए थे। भाजपा की कृष्णा तीरथ को 34,230 वोट मिले थे और कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 10,766 वोट मिले थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+