शादी के बंधन में बंध गईं पंखुड़ी पाठक, जोड़े में लग रही थीं बेहद खूबसूरत

नई दिल्ली। तमाम विवादों के बाद आखिरकार कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव बीते रविवार की रात को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी के कार्यक्रम में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता शरीक हुए। दोनों प्रवक्ताओं की शादी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

शादी से पहले विवादों का बवंडर

शादी से पहले विवादों का बवंडर

बता दें कि पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव नोएडा के नवादा गांव में रहते हैं। वहीं पंखुड़ी पाठक दिल्ली में रहती हैं। पंखुड़ी पाठक रहले सपा में पार्टी प्रवक्ती थीं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी लोगों में शामिल थीं। हालांकि दोनों की शादी से पहले विवादों का दौर शुरू हो गया।

पूर्व पत्नी ने अनिल यादव पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व पत्नी ने अनिल यादव पर लगाए गंभीर आरोप

अनिल यादव की पहली पत्नी ने उनपर साथ ही उनके परिजनों पर प्रेस कांफ्रेंस कर के गंभीर आरोप लगाए। बंधक बनाने के साथ-साथ शोषण का भी आरोप लगाया। इसके अलावा अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने गाजियाबाद और नोएडा के एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत भी की। वहीं इस पूरे मामले में अनिल यादव ने भी मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा और खुद को सही बताया।

पंखुड़ी पाठक पर भी लगाया गंभीर आरोप

पंखुड़ी पाठक पर भी लगाया गंभीर आरोप

ज्योति यादव ने अपने तलाकशुदा पति और पंखुड़ी पाठक पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पति ने तलाक ले लिया। लेकिन तलाक लेने के बाद भी कई महीने तक बंधक बनाकर रखा और कहा कि जब अनिल की शादी पंखुड़ी से तय हो गई तो अपने घर से बेदखल कर दिया। साथ ही अनिल यादव की पूर्व पत्नी ज्योति यादव का आरोप है कि अनिल यादव से उनकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद से ही अनिल लगातार उनके साथ मारपीट किया करते थे।

पति और देवर पर लगाया शोषण का आरोप

पति और देवर पर लगाया शोषण का आरोप

ज्योति यादव ने ये आरोप भी लगाए कि सपा नेता अनिल और उनका भाई कपिल दोनों उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण करते थे। जब अनिल और पंखुड़ी की विवाह की तारीख नजदीक आ गई तब जाकर अनिल ने ज्योति को अपने घर से धक्के मार कर निकाल दिया, ताकि वह पंखुड़ी से शादी कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+