बड़ी जालसाजी! धोनी, शिल्पा शेट्टी समेत 95 सेलेब्रिटीज के नाम पर बने PAN, कई बैंकों को ठगा
साइबर क्राइम में एक्टिव एक गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि बैंक ठगी के लिए इन सभी ने टॉप सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर्स के नाम और डीटेल्स का इस्तेमाल किया।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बड़े साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है। आरोपी क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित समेत 95 सेलेब्रिटीज के पैन का इस्तेमाल कर बड़ी ठगी को अंजाम देते थे। दिल्ली में शुक्रवार को डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने आरोपियों पर कार्रवाई की जानकारी दी। मामले में शाहदरा जिला पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बैंकों से 50 लाख की ठगी
साइबर रैकेट से जुड़े आरोपियों ने बैंके से बड़ी ठगी को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अब तक वे 50 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। इसके लिए उन्होंने साइबर तकनीकी की इस्तेमाल किया। शुक्रवार को रोहित मीणा, डीसीपी शाहदरा ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों के लिंक्स की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
95 सेलेब्स नाम पर क्रेडिट कार्ड
साइबर रैकेट ने बैंकों से ठगी के लिए कई सेलेब्रिटीज के नामों का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने जिन नामों का इस्तेमाल किया उसमें क्रिकेटसचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का भी नाम शामिल है। मामले में दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) समेत कुल 95 हस्तियों के नामों का इस्तेमाल कर बैंकों से ठगी को अंजाम दिया।
GST डिटेल से बनवाया पैन
बैंकों में धोखाधड़ी के लिए साइबर ठगों ने कई हस्तियों के जीएसटी डिटेल का इस्तेमाल किया। जीएसडी विवरण का इस्तेमाल कर उन्होंने पैन कार्ड बनवाए। इसके बाद उन्होंने धोनी, शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियों के नाम पर क्रेडिट कार्ड भी बनवा लिया। बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस और क्रिकेटरों के जीएसटी नंबर और पैन के इस्तेमाल कर पुणे में फिनटेक स्टार्टअप 'वन कार्ड' से उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवा लिया।
5 आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी करके बैंकों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार, पंकज मिशार और विश्व भास्कर शर्मा के रूप में की गई है। मामले में जानकारी देते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर पूर्वी रेंज छाया शर्मा ने कहा कि साइबर क्रिमिनल्स सेलेब्स के पैन डीटेल्स का इस्तेमाल करते थे। क्रेडिट कार्ड बनाने वाली कंपनी ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन कंपनी को जब इस बात जानकारी हुई तब तक वे क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 21.32 लाख रुपये निकाल चुके थे।
रैकेट ऐसे करता था काम
फेमस हस्तियों की डीटेल्स गूगल पर उपलब्ध रहती है। आरोपियों ने टॉप सेलेब्रिटीज के नाम पर पैन कार्ड बनवाने के लिए रीयल सेलेब्रिटीज की डीटेल्स का ही इस्तेमाल किया, लेकिन बाद में धोखे से उस पर अपनी फोटो लगा दी। ताकि सत्यापन के दौरान कोई दिक्कत ना आए। सेलेब्रिटीज का सिबिल स्कोर (CIBIL Score) अच्छा होने के कारण उनके नाम पर आसानी से क्रेडिट कार्ड मिल जाता है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के ऑनलाइन सत्यापन और कार्ड जारी करने में खामियों को दूर करने के तरीके खोजने के लिए उन्होंने कई महीनों तक ऑनलाइन रिसर्च भी किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications