केजरीवाल बोले- कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बेहद गंभीर, बढ़ानी होगी ऑक्सीजन की क्षमता
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना की तीसरी लहर के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता और इसलिए उनकी सरकार इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली, 12 जून। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना की तीसरी लहर के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता और इसलिए उनकी सरकार इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद दिल्ली का बुनियादी चिकित्सा ढांचा अपंग हो गया है, जिसमें सुधार किया जा रहा है।

Recommended Video
केजरीवाल ने कहा कि कोविड रोगियों के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन गैर के उत्पादन में तेजी लाने के लिए दिल्ली के 9 अस्पलातों में आज से 22 ऑक्सीजन जनरेटर संयंत्र चालू हो जाएंगे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि इन संयंत्रों से 17 टन ऑक्सीजन प्रति दिन का उत्पादन होगा, जिससे हजारों मरीजों की मदद हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस मल्लिका दुआ की मां पद्मावती का कोरोना से निधन, एक महीने से संक्रमण से जूझ रही थीं
वर्चुअली इन संयंत्रों का उद्घाटन करते वक्त सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली को प्रतिदिन 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत महसूस हुई जोकि पहली लहर में 150 टन प्रति दिन थी। सीएम ने आगे कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की पूरी संभावना है। इन नए प्लांटों के साथ दिल्ली में ऑक्सीजन प्लान्टों की संख्या 27 हो गई है।
इससे पहले दिल्सी सरकार ने ऐलान किया था कि जुलाई तक दिल्ली में 17 और ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित किए जाएगें। अगले दो महीने में राजधानी में 64 प्लांन्ट क्रियाशील होंगे। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली पहले ही कोरोना की चार लहर से गुजर चुकी है, उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन से कोरोना की तीसरी लहर के संकेत मिल रहे हैं। वहां 45 प्रतिशत वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए हम सुस्त नहीं बैठ सकते। राजधानी 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीद रही है क्योंकि उनके पास अपना कोई टैंकर नहीं है। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में 420 टन ऑक्सीजन भंडारण की क्षमता बनाई जा रही है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने 6 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर भी खरीदे हैं।












Click it and Unblock the Notifications