दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की मांग को दोहराया, कहा- केंद्र सरकार स्वास्थ्यकर्मियों को दे भारत रत्न
नई दिल्ली, जुलाई 4। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग को दोहराया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टर्स, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा है कि इन लोगों ने अपनी जान पर खेलकर हमारी जानें बचाई है।
Recommended Video

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में कहा है कि भारत रत्न ही इन सच्चे देशभक्तों को श्रद्धांजलि होगी। केजरीवाल ने कहा कि ये सम्मान उन डॉक्टरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने कोरोना से जंग के दौरान अपनी जान गंवाई।
केजरीवाल का ट्वीट
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, 'देश चाहता है कि इस वर्ष भारत रत्न का सम्मान 'भारतीय डॉक्टरों' को दिया जाए। इससे मेरा तात्पर्य किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। देश के सभी डॉक्टर्स, नर्स और पैरामैडिक्स के समूह को ये सम्मान मिलना चाहिए। कोरोना से लड़ते हुए अनेक डॉक्टरों और नर्सों ने अपनी जान गंवाई, यदि हम उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करते हैं तो ये उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।"












Click it and Unblock the Notifications