'हमारा एक ही एजेंडा दिल्ली को साफ करना', राष्ट्रीय राजधानी की सफाई को लेकर और क्या बोलीं मेयर शैली ओबेरॉय
Delhi News: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में सफाई अभियान की शुरुआत हुई थी। अरविंद केजरीवाल का एक ही मकसद है कि दिल्ली को साफ सुथरा बनाना है। दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है।
उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर कचरे डाले जाते थे, उन प्वाइंट्स को चिन्हित कर कचरा को खत्म किया गया। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्दिश दिए गए थे। मेयर ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हमने कई बैठक की है। कमिश्नर के साथ भी हमारी बैठक हुई है। इस बैठक में 12 जोन के डीसी भी मौजूद रहे।

सफाई अभियान के तहत तैयार किया गया एक्शन प्लान
दिल्ली मेयर ने कहा कि इस सफाई अभियान के तहत एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जो जनवरी के पहले सप्ताह से फरवरी महीने तक चलेगा। जिसे जन जागरण अभियान कहा जाएगा। इस दौरान मैराथन निरीक्षण किया जाएगा। इसमें तमाम अधिकारी, जन प्रतिनिधी और मैं खुद पूरे एक महीने तक मैराथन निरीक्षण करेंगे।
सभी 12 जोनों में होगा मैराथन निरीक्षण
यह निरीक्षण सभी 12 जोनों में किया जाएगा। हर जोन में तीन-तीन निरीक्षण किया जाएगा। 10-15 किलो मीटर पैदल जाकर सभी जोनों का निरीक्षण करेंगे। क्योमकि हमारा एक ही एजेंडा है दिल्ली को साफ करना। दिल्ली की सफाई के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। जिससे दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बना सकें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: 'PWD इंजीनियर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, ठेकेदार ब्लैक लिस्ट', घटिया निर्माण पर भड़कीं आतिशी












Click it and Unblock the Notifications