दिल्ली: 'PWD इंजीनियर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश, ठेकेदार ब्लैक लिस्ट', घटिया निर्माण पर भड़कीं आतिशी
Delhi News: दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने घटिया निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने घटिया निर्माण के दोषियों के खिलाफ बड़ा एक्शन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में इस तरह की ढिलाई और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है।
मंत्री आतिशी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने द्वारका न्यायिक अधिकारी आवासीय परिसर का घटिया निर्माण किया। 2014 से इस परियोजना को लगातार लटकाता रहा। इस परियोजना में काफी टाइम लगाया गया। काम की गुणवत्ता भी निम्न स्तर की रही। पूरा होने से पहले ही खतरनाक संरचनात्मक डिफेक्ट्स की पहचान कर ली गई थी।

'केजरीवाल सरकार में इस तरह की ढिलाई के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं'
आतिशी ने कहा कि गहन समीक्षा के बाद मैंने पीडब्ल्यूडी को ठेकेदारों को काली सूची में डालने और परियोजना के प्रभारी पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हमारे उपायों को विभाग के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए। केजरीवाल सरकार में इस तरह की ढिलाई के प्रति कोई सहिष्णुता नहीं है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से आतिशी ने की मुलाकात, केजरीवाल मॉडल के बारे में दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications