नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत
नई दिल्ली, सितंबर 03। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल, यहां एक मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में की है। पुलिस ने बताया है कि जिस जगह यह हादसा हुआ है, वो एक निर्माणाधीन इमारत थी। इस घटना से संबंधित अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

एक हफ्ते पहले मुकुंदपुर में हुई थी ऐसी घटना
आपको बता दें कि इसी तरह का हादसा बीते रविवार को नॉर्थ दिल्ली के ही मुकुंदपुर गांव इलाके में हुआ था। यहां गली नंबर 2 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की एक छत रातोंरात गिर गई थी। इस हादसे में किसी की मौत तो नहीं हुई थी, लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थी। उस बिल्डिंग की बगल वाली बिल्डिंग की छत में भी एक बड़ा सा छेद हो गया था। जिस इमारत की दीवार गिरी थी वो चार मंजिला तैयार हो चुकी थी और पांचवी मंजिल बनाई जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications