Easter: दिल्ली के सेक्रेड हार्ट 'चर्च' पहुंचे पीएम मोदी, फादर फ्रांसिस बोले- पहली बार यहां कोई प्रधानमंत्री आए
Pm Modi Visits Church In Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम ईस्टर के मौके पर दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च का दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईस्टर के मौके पर दिल्ली स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे। जहां उन्होंने फादर से मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनसे बातचीत की। चर्चा में मौजूद सदस्यों ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी को चर्च की तरफ से फूलों का गुलदस्ता दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने चर्च परिसर में पौधारोपण भी किया। चर्च में बच्चों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया। वीडियो और तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का स्वागत किस तरह से किया गया
यहां देखें चर्च में पीएम मोदी की शानदार तस्वीरें
पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने चर्च का दौरा किया
पीएम के चर्च विजिट करने के बाद फादल फ्रांसिस ने कहा कि पहली बार किसी पीएम ने इस चर्च का दौरा किया है। हमारे लिए यह खुशी का मौका था। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। हमने पीएम को ईसा की प्रतिमा भेंट की है। फादर फ्रांसिस ने कहा कि प्रधानमंत्री का आना एक बहुत बड़ा संदेश देता है कि वे सबका साथ-सबका विकास में सभी धर्मों को एक साथ लेकर चलते हैं।
पीएम मोदी ने चर्च में जलाई कैंडल
पीएम मोदी ने चर्च में कैंडल सेरेमनी में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने यहां देश में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और ईस्टर का संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान कुर्सी पर बैठकर चर्च की तरफ से चल रहे संदेश को भी सुना।












Click it and Unblock the Notifications