दिल्ली में कोयले की सप्लाई की कोई दिक्कत नहीं, केंद्र ने कहा- पर्याप्त बिजली उपलब्ध है
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। देश के कई राज्यों में कोयले की कमी के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को ऊर्जा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दिल्ली डिस्कॉम में किसी भी तरह की बिजली की कमी नहीं है क्यों कि उन्हें जरूरत के मुताबिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस बाबत एक प्रेस रिलीज करके जानकारी दी गई है।

Recommended Video
आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि दिल्ली में अधिकतम बिजली की मांग 4707 मेगा वॉट की थी जब बिजली की खपत सबसे ज्यादा 12 अक्टूबर को 101.5 एमयू थी। दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी यानि डिस्कॉम की ओर से हमे जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बिजली की कोई कमी नहीं है क्योंकि जरूरत के मुताबिक बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने दावा किया था कि कोयले की कमी है, जिसका असर बिजली उत्पादन के प्लांट में ऊर्जा उत्पादन पर पड़ रहा है, जहां से एनसीटी को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि वह इस मामले में खुद हस्तक्षेप करें। जिसके बाद कोयला मंत्रालय की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि देश के पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है जिससे कि पॉवर प्लांट में कोयले की जरूरतों को पूरा किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications