Weather Updates: होली तक दिल्ली में नहीं बरसेंगे बादल, चढ़ेगा पारा लेकिन इन राज्यों में होगी बारिश
नई दिल्ली। पूरे देश में मौसम की उथल-पुथल जारी है। कहीं गर्मी तो कहीं बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज से लेकर अगले 5 दिन तक के मौसम का ऐलान कर दिया है। आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि होली से पहले अब दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं हैं। यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। यही हाल दिल्ली और उसके पास के राज्यों का भी रहने वाला है।
Recommended Video

तापमान 35 डिग्री के आस-पास जा सकता
आईएमडी ने कहा है यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एमपी, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में मौसम सूखा रहेगा तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शु्क्रवार रविवार के बीच में बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का पारा अब चरम पर रहेगा और तापमान 35 डिग्री के आस-पास जा सकता है।

अब चढ़ेगा दिल्ली का पारा
IMD के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार से तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। पूर्वानुमान कहता है कि होली के दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास छूने की संभावना है।

मौसम में ये बदलाव होली तक जारी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त राजस्थान के पास एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव होली तक जारी रहने वाला है, हालांकि इसके बाद एकदम से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

अगले 5 दिन दिल्ली का ये रहेगा तापमान
- शुक्रवार-26 मार्च-33डिग्री
- शनिवार-27 मार्च-35 डिग्री
- रविवार-28 मार्च-37 डिग्री
- सोमवार-29 मार्च-39 डिग्री
- मंगलवार-31 मार्च-37 डिग्री
'हीटवेव' किसे कहते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications