संसद में राहुल की 'हलवा' बातें सुन निर्मला सीतारमण की छूटी हंसी, VIDEO में देखें पूरा माजरा

Parliament Monsoon Session: संसद के मॉनसून सत्र के छठे दिन (29 जुलाई) बड़ी हलचल देखने को म‍िली। एक तरफ, दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे में गई तीन यूपीएससी छात्रों की मौत का मामला गूंजा। दूसरी तरफ, यूनियन बजट ने सुर्खियां बटोरीं। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने हलवा सेरेमनी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा क‍ि देश के बजट का हलवा बंट रहा है। लेकिन, इसमें एक ओबीसी, आद‍िवासी अफसर नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बजट में दलित, पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्ग के लिए कुछ नहीं था। बजट को राहुल गांधी ने हलवा बताते हुए कहा कि 20 लोगों ने बजट तैयार किया, जिनमें अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के सिर्फ दो ही लोग थे।

Nirmala Sitharaman

वित्त मंत्री निर्मला की छूट गई हंसी
उधर, संसद में राहुल गांधी की बातें सुनकर, वित्त मंत्री निर्मला मुस्कराने लगीं। निर्मला सीतारमण ने अपने दोनों हाथ से मुस्कुराता हुआ अपना चेहरा ढक ल‍िया। निर्मला को देखकर अन्‍य आसपास बैठे लोग भी मुस्कुराने लगे। इतने में राहुल गांधी ने सीतारण की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप मुस्कुरा रही हैं, लेकिन ये मुस्कुराने की बात नहीं है।

Recommended Video

    संसद में राहुल की 'हलवा' बातें सुन निर्मला सीतारमण की छूटी हंसी, VIDEO में देखें पूरा माजरा

    20 अफसरों ने तैयार क‍िया देश का बजट
    राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा क‍ि यूनियन बजट 20 अफसरों ने तैयार क‍िया है। राहुल ने आरोप लगाया क‍ि मतलब साफ है क‍ि बजट का हलवा बांटने का काम 20 लोगों ने क‍िया है। इतने में, राहुल गांधी 16 जुलाई की हलवा सेरेमनी की तस्वीर दिखाने की कोशिश करने लगे, तभी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्‍हें ऐसा करने से रोका।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+