ब्वॉयफ्रेंड ने खाना बनाने से किया मना, गर्लफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मार डाला
खाना बनाने को लेकर हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को चाकूओं से गोद मार डाला
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर में एक 30 साल के नाइजीरिया के शख्स की उसकी गर्लफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी। 28 साल की नाइजीरियन युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड में शनिवार को इस बात को लेकर झगड़ा हुआ कि खाना कौन बनाएगा, बताया जा रहा है कि लड़के के खाना बनाने से मना करने पर मामला इतना बढ़ा कि युवती ने चाकू लेकर अपने पुरुष मित्र पर हमला कर दिया।
Recommended Video


टीओआई की खबर के अनुसार, मृतक इजू शनिवार को अपनी दोस्त उजुम्मा से मिलने आया था। दोनों ने शराब पी और नशे में एक-दूसरे से बहस शुरू कर दी। ये लड़ाई उनके बीच इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक जा पहुंचा और फिर उजुम्मा ने रसोई में रखे चाकू से इजू पर हमला कर दिया। उजम्मा ने जब देखा कि इजू को ज्यादा चोट लग गई है तो वो खुद ही उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इजू को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल में चाकू से घायल किसी विदेशी युवक की हत्या पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर मामले की जानकारी नाइजीरियन एंबेसी को दी ताकि नाइजारिया में मृतक के परजिनों से संपर्क किया जा सके। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी लड़की रेस्टोरेंट चलाती है जबकि मृतक छह माह पहले ही भारत आया था और रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता था।












Click it and Unblock the Notifications