नई दिल्ली स्टेशन पर महाकुंभ यात्रियों का उमड़ी भीड़, मची भगदड़ में 3 बच्चों समेत 16 यात्रियों की हुई मौत
New Delhi station stampede: प्रयागराज महाकुंभ के समापन के पहले हर कोई वहां पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगानाा चाहता है। जिस कारण प्रयागराज ही नहीं दिल्ली समेत अन्य रेलवे स्टेशन लोगों से पटे नजर जा रहे हैं। शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें दम घुटने से 16 यात्रियों की मौत हो गई है।
इस भगदड़ में मारे गए लोगों में 3 बच्चे भी है। इस घटना में 10 अन्य घायल हुए है। जिन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में जख्मी हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार फायर ब्रिगेड मौजूद है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि हमें एक कॉल मिली जिसमें बताया गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है, जिसमें 15 लोग घायल हो गए हैं। हमने तुरंत मौके पर 4 दमकल गाड़ियां भेज दी जो वहां मौजूद हैं।
नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़?
बता दें ये भगदड़ नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर हुई। यह भगदड़ तब मची जब प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनें रद्द हो गईं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया "दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भारी भीड़ जमा हो गई थी और अफरा-तफरी में कुछ लोग घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी और लोगों ने उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन क्यों अचानक यात्रियों से भर गया?
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) दिलीप कुमार ने मीडिया में दिए बयान में दावा किया दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति भगदड़ की नहीं थी, बल्कि वीकेंड के कारण लोगों की भारी भीड़ का नतीजा थी। उन्होंने कहा ये भीड़ प्रयागराज की तीर्थयात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए चलाई जा रही अतिरिक्त संख्या में विशेष ट्रेनों के कारण हुई।
Situation outside New Delhi Railway Station.
Prabhu sabko surakshit rakhe! pic.twitter.com/yNrv49IOtZ
— Gaurav Srivastav (@gauravnewsman) February 15, 2025












Click it and Unblock the Notifications