दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Delhi: दिल्ली के नेब सराय इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परिवार के तीन सदस्यों, पति-पत्नी और बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राजेश तंवर, कोमल और कविता के रूप में हुई है। राजेश के बेटे ने माता-पिता और बहन का शव सुबह की सैर से लौटने पर देखा।

यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया और बेहोश हो गया। बता दें, दंपति की उनकी बेटी के साथ हत्या उनकी शादी की सालगिरह पर हुई है। दंपति का बेटा सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकला था और करीब 7 बजे वापस लौटा। पुलिस को संदेह है कि हत्याएं इसी समय के बीच हुई हैं। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Police

आसपास के इलाके में दहशत

एक स्थानीय निवासी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हमें पता चला कि किसी ने पड़ोस में तीन लोगों की हत्या कर दी है। उनका बेटा (परिवार का चौथा सदस्य) टहलने गया था, जब वह लौटा तो उसने देखा कि किसी ने उसके पिता, माता और बहन की हत्या कर दी है। पुलिस यहां है और जांच चल रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+