'दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने मानी गलती', संजय सिंह का बड़ा दावा, अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

Sanjay Singh On Ed: आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि ईडी ने उन्हें पत्र लिखकर खेद जताया है कि चार्जशीट में गलती से उनका नाम आ गया।

Arvind Kejriwal Sanjay Singh

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में दायर चार्जशीट में उनका नाम डाले जाने पर उनसे माफी मांगी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि देश के इतिहास में यह पहली बार है जब ईडी ने माफी मांगी है। संजय सिंह ने अप्रैल में मामले को लेकर ईडी को कानूनी नोटिस भेजा था।

इतिहास में पहली बार ईडी ने मांगी माफी: संजय सिंह
संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की छवि खराब करना चाहते है। लाख कोशिश कर लो सफल नही हो पाओगे क्योंकि ED की जांच मोदी की साजिश है। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच झूठ का पुलिंदा है। यह जांच इसलिए की जा रही है क्योंकि पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। उन्होंने कहा कि ईडी इतिहास में पहली बार माफी मांगी है। मैं शुरू से लेकर अभी तक पूरी ईमानदारी से काम किया है।

केजरीवाल ने साधा निशाना
संजय सिंह (Sanjay Singh) के दावे सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि क्या किसी का नाम चार्जशीट में गलती से भी डाला जाता है? इससे साफ है कि पूरा केस फर्जी है। केवल गंदी राजनीति के तहत देश की सबसे ईमानदार पार्टी को बदनाम करने और सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी को रोकने के लिए प्रधान मंत्री जी ऐसा कर रहे हैं। उन्हें ये शोभा नहीं देता।

संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को लिखा पत्र
संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को पत्र लिखकर ईडी के निदेशक संजय कुमार मिश्रा और सहायक निदेशक जोगेंद्र सिंह पर जानबूझकर संजय सिंह के खिलाफ 'झूठे, मानहानिकारक और अपमानजनक' बयान देने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है।

ईडी बोली- हमने कोई गलती नहीं मानी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में तीसरी पूरक चार्जशीट में राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नाम का उल्लेख करने के लिए माफी नहीं मांगी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा है कि एक जगह पूर्व आबकारी आयुक्त राहुल सिंह की जगह सिंह का नाम लिखा था और इसके लिए उसने अदालत से इसे ठीक कराने का अनुरोध किया है। हालांकि, जांच एजेंसी ने कहा कि संजय सिंह के नाम का तीन अन्य स्थानों पर सही उल्लेख किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक चार जगहों पर संजय सिंह का नाम लिखा हुआ था, जिसमें से एक जगह टाइप करते वक्त गलती से संजय सिंह का नाम दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर राहुल सिंह के नाम से बदल दिया गया। इसके अलावा तीन और जगहों पर संजय सिंह का नाम सही लिखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+