मुस्लिम आबादी वाली मुस्तफाबाद सीट किस-किस उम्मीदवार में टक्कर, मोहन बिष्ट की वजह से दिलचस्प हुआ मुकाबला
Mustafabad Assembly Election 2025: दिल्ली का मुस्तफाबाद विधानसभा सीट सुर्खियो में है। मुस्लिम आबादी वाली मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा ने हिंदू उम्मीदवार मोहन बिष्ट को उतारकर ये मुकाबला और दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली के करावल नगर सीट पांच बार विधायक रहे मोहन बिष्ट को भाजपा ने मुस्तफाबाद से टिकट दिया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुस्तफाबाद सीट से आदिल अहमद खान को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने अली मेहदी और असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM की तरफ से ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर आप, कांग्रेस और AIMIM ने तीनों ने मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने इस सीट पर एक हिंदू नेता पर दांव खेला है।

Mustafabad Seat: जानें मुस्तफाबाद सीट के बारे में?
मुस्तफाबाद सीट, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र 2008 में परिसीमन आयोग द्वारा पुनर्गठन करके बनाया गया था। मुस्तफाबाद में पुराना मुस्तफाबाद और नया मुस्तफाबाद दोनों शामिल है।
मुस्तफाबाद सीट पर 40 फीसदी वोटर मुस्लिम है। ये इस सीट पर निर्याणक भूमिका निभाते हैं। भारत की जनगणना मुस्तफाबाद की जनसंख्या लगभग 89,117 है, जिसमें पुरुषों की आबादी 53% और महिलाओं की आबादी 47% है।
Mustafabad Chunav: मुस्तफाबाद में पिछले चुनावों में क्या था हाल?
मुस्तफाबाद विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हाजी यूनुस जीते थे। हाजी यूनुस को 98,850 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी जगदीश प्रधान दूसरे नंबर पर थे और उन्हें 78,146 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के अली मेहदी को महज पांच हजार वोट मिले थे।
मुस्तफाबाद विधानसभा चुनाव 2015 में भाजपा के जगदीश प्रधान जीते थे और उन्हें 58,388 वोट मिले थे। कांग्रेस के हसन अहमद ने भाजपा नेता को कड़ी टक्कर दी थी और उन्हें 52,357 वोट मिले थे। आप के हाजी यूनुस तीसरे नंबर पर थे और उन्हें 49,791 वोट मिले थे।
Mustafabad Chunav 2025 Candidate: मुस्तफाबाद सीट के उम्मीदवार?
🔴 1. Mohan Bisht: मोहन बिष्ट (भाजपा उम्मीदवार)
मोहन बिष्ट दिल्ली भाजपा के नेता हैं। मोहन बिष्ट वर्तमान में करावल नगर सीट विधायक हैं। मोहन बिष्ट मूल निवासी उत्तराखंड अल्मोड़ा के हैं। इन्होंने जीबी पंत इंटर कॉलेज दयाल (अल्मोड़ा) से 12वीं तक की पढ़ाई की है। मोहन बिष्ट 1998 में दिल्ली के करावल नगर सीट से पहली बार जीते थे और लगातार 2015 तक जीते। 2015 में उन्हें आप के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने चुनाव हराया था। लेकिन फिर वो 2020 के चुनाव में जीतकर विधायक बने थे।
🔴 2. Adil Ahmad Khan: आदिल अहमद खान (AAP उम्मीदवार)
आदिल अहमद खान, आम आदमी पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार में एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी, एपीएमसी (एमएनआई), आजादपुर के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी के समन्वयक के रूप में काम किया है।
आदिल आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में एक महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। आदिल ने प्रसिद्ध समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ काम किया। वह अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में सक्रिय भागीदार थे। बाद में उन्होंने पीटीआई से इस्तीफा दे दिया और शअरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आदिल अहमद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुआ था। उनके पिता बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपनी कक्षा 8 तक की शिक्षा अपने गांव जोखा सलारपुर में पूरी की, फिर इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बहराइच के गांधी इंटर कॉलेज चले गए और बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। आदिल के पास लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री है।
🔴 3. Ali Mehdi: अली मेहदी (कांग्रेस उम्मीदवार)
अली मेहदी कांग्रेस नेता हैं। कांग्रेस ने 2020 के चुनाव में भी अली मेहदी को मुस्तफाबाद से टिकट दिया था लेकिन उन्हें महज पांच हजार वोट मिले थे। कांग्रेस ने फिर से अली मेहदी पर दांव खेला है। अली मेहदी ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएट प्रोफेशनल एलएलबी की डिग्री ली है।
🔴 4. Tahir Hussain: ताहिर हुसैन (AIMIM उम्मीदवार)
असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM की तरफ से ताहिर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। ताहिर हुसैन 2020 में हुए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दंगों के मुख्य आरोपियों में से एक हैं।
हिर हुसैन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने और चुनाव लड़ने के लिए सोमवार (13 जनवरी) को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष अंतरिम जमानत मांगी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उन्हें जेल से रिहा होने की जरूरत है।
पिछले महीने एआईएमआईएम में शामिल हुए और मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ताहिर हुसैन चुनाव में भाग लेने के लिए 14 जनवरी से 9 फरवरी तक अंतरिम जमानत मांग रहे हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications