Moti Nagar Chunav Result 2025: मोती नगर सीट पर BJP के हरीश खुराना जीते

Moti Nagar Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को मोती नगर सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो कि 13 राउंड तक चली। दिल्‍ली की प्रमुख सीट मोती नगर के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। मोती नगर सीट पर 58.77 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Moti Nagar Chunav Result 2025

Moti Nagar Election Result 2025 LIVE: मोती नगर विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...

Moti Nagar Chunav Result 2025: बीजेपी के हरीश खुराना जीते

मोती नगर विधानसभा सीट के नतीजों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जबकि लगातार दो बार से जीत रही आप यहां दूसरे नंबर पर आई है। बीजेपी उम्मीदवार हरीश खुराना ने 11657 वोटों से आप उम्मीदवार को हराया है। उनको कुल 57565 वोट मिले हैं, जबकि आप के शिवचरण गोयल को 45908 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र नामधारी को कुल 3334 वोट मिले हैं।

मोती नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025: Moti Nagar)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मोती नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने शिवचरण गोयल को टिकट दिया है। भाजपा ने हरीश खुराना को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से राजेंद्र नामधारी चुनाव लड़ रहे हैं।

Moti Nagar: मोती नगर सीट से प्रत्याशी

  • आप से शिवचरण गोयल
  • बीजेपी से हरीश खुराना
  • कांग्रेस से राजेंद्र नामधारी

विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के शिवचरण गोयल 60,622 वोटों के साथ विजयी हुए। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रमेश पोपली को 3,152 वोट मिले।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी AAP के शिवचरण गोयल ने 60,223 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के राज कुमार मग्गो को 6,111 वोट मिले थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+