दिल्ली में सास ने बहू को मौत के घाट उतारा, मिलने के लिए पास बुलाकर घोंपे चाकू
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक सास ने अपनी बहू का बेरहमी से कत्ल कर दिया। बहू को उसने चाकू घोंपे। वह लहूलुहान हो गई। बाद में अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहां भर्ती के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सास को जा पकड़ा। उसकी पहचान नसीमा के रूप में हुई है।

संवाददाता के अनुसार, नसीमा ने 32 साल की साबिस्ता का कत्ल किया है। उन दोनों में बनती नहीं थी। इसलिए, साबिस्ता अपने पति के साथ गाज़ियाबाद में रहती थी। उसके 5 बच्चे हैं। बताया जाता है कि, बीते मंगलवार को नसीमा ने साबिस्ता को बातचीत करने के लिए वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर स्थित रिश्तेदार के मकान में बुलाया था। वहीं, देर शाम हाथापाई हुई।

उस झगड़े में नसीमा ने साबिस्ता पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल साबिस्ता को आनन-फानन में जीटीबी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी नसीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications