दिल्ली में मानसून की पहली बारिश, लुटियंस जोन में भी हालत खराब, शशि थरूर, आतिशी के घर के बाहर 'बाढ़'

दिल्ली में आधी रात के बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। यहां तक कि बारिश इतनी तेज थी कि कुछ घंटों के लिए तो लुटिंस जोन में भी हालात खराब हो गए। समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव, दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास और शशि थरूर के बंगले के बाहर भारी जल जमाव देखा गया। एक वीडियो में देखा गया कि जलभराव के कारण समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के कर्मचारी उन्हें अपने कंधों पर उठा रहे हैं। जबकि कुछ लोग कमर से ऊपर तक भरे पानी के बीच से गुजर रहे हैं।

दिल्ली में बारिश के बाद कई हैरान कर देने वाली तस्वीरें आईं। कई इलाकों में सड़कों पर काफी जल भराव देखा गया। शुक्रवार तड़के भारी बारिश के चलते सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा कि मानसून दिल्ली में प्रवेश कर चुका है।

Monsoon rain flood in lutyens zone

सड़कों पर जल भराव के चलते आजाद मार्केट अंडरपास पर जलभराव के कारण वीर बंदा बैरागी मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है। अरबिंदो मार्ग पर, एम्स फ्लाईओवर के नीचे जलभराव के कारण आईएनए से एम्स की ओर और इसके विपरीत दोनों दिशाओं में जाम की स्थिति है।

गोल चक्कर मुर्गा मंडी, गाज़ीपुर बॉर्डर पर जलभराव के कारण अक्षरधाम से गाजियाबाद की ओर और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है। मिंटो रोड पर, मिंटो ब्रिज अंडरपास पर जलभराव के कारण कमला मार्केट से कनॉट प्लेस की ओर भी ऐसे ही हालात हैं। वहीं पीरागढ़ी गांव की सड़क के पास जलभराव के कारण भेरा एन्क्लेव चौराहे से पीरागढ़ी की ओर जाने वाले कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है।

लुटियंस जोन में हालात खराब

एक्स एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, "...यह लुटियंस दिल्ली में मेरे घर के ठीक बाहर का कोना है। सुबह उठकर देखा तो मेरा पूरा घर एक फुट पानी में डूबा हुआ था - हर कमरा। कालीन और फर्नीचर, वास्तव में जमीन पर मौजूद सभी चीजें बर्बाद हो गईं। जाहिर तौर पर आस-पड़ोस में बरसाती पानी की नालियां जाम हो गई हैं, इसलिए पानी को निकलने की कोई जगह नहीं है। और लोगों को करंट लगने के डर से उन्होंने सुबह 6 बजे से ही बिजली बंद कर दी. अपने संसद सहयोगियों को चेतावनी दी कि मैं नाव के बिना वहां नहीं पहुंच सकता। लेकिन शहर सड़कों से पानी निकालने में कामयाब रहा और मैं समय पर पहुंच गया!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+