Delhi: मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने दिल्ली एलजी से की मुलाकात, कहा- भारत एक महान देश
Miss World Karolina Bielawska: मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) भारत में हैं। ऐसे में उन्होंने सोमवार को कश्मीर विजिट किया, साथ ही 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया, इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की।
करोलिना बिलावस्का ने मंगलवार (29 अगस्त ) को दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

एलजी आवास पर मुलाकात को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि मैं यहां राज निवास में विश्व सुंदरियों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वे यहां स्थायी दिल्ली को बढ़ावा देने के लिए आए हैं। यह एक बहुत ही अहम है।
इस दौरान उनके साथ सिनी शेट्टी (फेमिना मिस इंडिया), एमी पेना (मिस कैरेबियन), श्री सैनी (मिस अमेरिका), जेसिका गेगन (मिस इंग्लैंड), जूलिया मॉर्ले (अध्यक्ष और सीईओ मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन) और जमील सईदी (पीएमई एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष) भी साथ थे।
क्योंकि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। ऐसे में एलजी हाउस में सभी लोगों से मुलाकात कर उन्होंने उत्साह व्यक्त किया।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में प्रतियोगिता से देश की छवि में बड़ा बदलाव आएगा और कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। करोलिना ने मिस वर्ल्ड के आगामी वर्जन के लिए भारत के मेजबान बनने पर भी अपनी खुशी जताई।
मिस वर्ल्ड ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "हम भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने के लिए उत्साहित हैं। मैं 140 भाग लेने वाले देशों के भारत आने और इसकी संस्कृति और सुंदरता का पता लगाने का इंतजार नहीं कर सकती। भारत एक महान देश है।
इसस पहले अपने कश्मीर दौरे के दौरान कैरोलिना बिलावस्का ने कहा था कि भारत में इस खूबसूरत जगह (कश्मीर) को देखने के अवसर के लिए मैं आभारी हूं। मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, लेकिन यह अपनी सुंदरता से मुझे आश्चर्यचकित कर देता है।' मिस वर्ल्ड ने निशात बाग में कश्मीरी ड्रेस भी पहनी थी।












Click it and Unblock the Notifications