दिल्ली के बाढ़ राहत शिविरों की कमियों को तुरंत दूर करने के लिए मंत्री अतिशी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
पिछले दिनों हुई भारी बरसात और यमुना नदी का जल स्तर ऊपर आने के कारण देश की राजधानी के इलाके पानी में डूबे हुए हैं। हजारों की संख्या में लोगों के घर पानी में डूब गए जिस कारण लोगों को अपना घर छोड़ कर राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा है। इन राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के राहत शिविरों में रह रहे लोगों की समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने मुख्य सचिव (सीएस) को पत्र लिखा है। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में पानी और शौचालय, बिजली और भोजन की गुणवत्ता की कथित कमी को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसकी ढिलाई से इन शिविरों में लोगों को परेशानी हो सकती है।
बता दें पिछले कुछ दिनों हुई भारी बारिश और हरियाणा के हथिनी डैम से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली की यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई।
दिल्ली में चार दिन में बाढ़ ने विकराल रूप धर लिया और दिल्ली के प्रमुख्य इलाके लाल किला, आईटीओ, राजघाट,सुप्रीकोर्ट तक पानी में डूबा नजर आ गया। वहीं दिल्ली के यमुना नदी के किेनारे के एरिया और दिल्ली के निचले इलाकों को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। शिविरों में रह अचानक से लोगों की भीड़ बढ़ने के कारण शिविरों में अव्यवस्था नजर आ रही हे जिसको संज्ञान में लेते हुए मंत्री अतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर तुरंत शिविरों में सभी सुविधाओं को दुरुस्त करवाने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications