मंत्री आतिशी बोलीं- षड्यंत्र के तहत केजरीवाल सरकार की वन टाइम वाटर बिल सेटेलमेंट स्कीम नहीं लागू होने दे रहे

दिल्‍ली के विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन से बाहर आकर जमकर हंगामा किया और दो‍षी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्‍ली के अफसरों पर राज्‍यपाल और भाजपा का नियंत्रण है और षडयंत्र के तहत आप सरकार की योजना को लागू होने नहीं दिया जा रहा है।

delhi

बता दें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट स्‍कीम पर विधानसभा में सोमवार को संकल्‍प पास किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा था। इसके साथ ही आरोप लगाया था कि भाजपा के दवाव के कारण दिल्‍ली में अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री के इस आरोप के बाद मंगलवार को आप विधायकों ने विधानसभा के सामने पानी के बिल माफ करने वाली योजना रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उपराज्‍यपाल से की।

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल द्वारा पानी के बिल माफ करने वाली योजना रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल को जमकर घेरा है।

आतिशी ने कहा अफ़सरों एलजी साहब पर भाजपा का नियंत्रण है और भाजपा षड्यंत्र के तहत इस स्‍कीम को लागू नहीं होने दे रही है।

उन्‍होंने कहा दिल्ली के लोगों का आक्रोश विधायकों के माध्यम से आज दिल्ली विधानसभा में देखने को मिला है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि बीजेपी उनके कामों को रोक रही है और इसलिए वो अपने मुख्यमंत्री जी के साथ हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+