MCD Election: 50 करोड़ की संपत्ति वालीं भाजपा उम्मीदवार नंदिनी शर्मा हारीं, जानिए किस पार्टी ने हराया

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की चर्चा काफी रही। जपा की अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। नंदिनी की कुल संपत्ति 49.84 करोड़ बताई गई।

MCD Election: BJP candidate Nandini Sharma lost the election

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का आम आदमी पार्टी ने पत्ता साफ कर दिया है। दिल्ली नगर निगम में डेढ़ दशक बाद बदलाव हुआ है। 250 सीटों वाले एमसीडी में आप को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत(126) से 8 ज्यादा है। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। इस चुनाव में लेकिन कई वार्ड ऐसे थे, जिनके नतीजों पर सबकी नजर थी।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में अमीर उम्मीदवारों की चर्चा काफी रही। आंकड़ों के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में 66.9 करोड़ रुपए की संपत्ति वाले सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भाजपा की अमीर उम्मीदवार नंदिनी शर्मा को भी मालवीय नगर से हार का सामना करना पड़ा है। नंदिनी की कुल संपत्ति 49.84 करोड़ बताई गई।

नंदिनी भाजपा की ओर से दिल्ली दक्षिण की 149-मालवीयनगर सीट से मैदान में हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 49 करोड़ 84 लाख से ज्यादा बताई है। इसमें नौ करोड़ से ज्यादा चल और 40 करोड़ से ज्यादा अचल संपत्ति शामिल है। नंदिनी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। उन्होंने पीएचडी कर रखी है। नंदिनी को आम आदमी पार्टी की लीना कुमारी ने मात दी है। इस सीट पर बनिया और पंजाबी समुदाय के वोटर्स की संख्या अधिक थी।

इस वार्ड से जीतीं आप की लीना कुमारी को 13773 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रही नंदिनी शर्मा को 10143 वोट मिले। कांग्रेस ने इस सीट से तबस्सुम फातिमा सिद्दिकी को टिकट दिया। 2017 के चुनावों में बीजेपी की नंदिनी शर्मा को 8885 वोट मिले थे। वहीं, आम आदमी पार्टी से खड़ी हुईं उम्मीदवार मोनिका तलवार ने 5612 वोट प्राप्त किए थे। बीजेपी की नंदिनी शर्मा ने आप की मोनिका तलवार को लगभग 3200 वोटों से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+