बोले केजरीवाल- अगर जीत गए MCD चुनाव, तो दिल्ली को बना देंगे लंदन
दिल्ली में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम दल अपने-अपने बयान और वादों से जनता को रिझाने में लग गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वो दिल्ली में चार चांद लगा देंगे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि अगर आगामी नगर निगम चुनावों में उनके दल को जीत मिलेगी तो वो दिल्ली को लंदन जैसा बना दिया जाएगा। केजरीवाल का दावा है कि जितना काम दिल्ली सरकार ने दो सालों में किया, उतना भारतीय जनता पार्टी की सरकारें, छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश में बीते 10-15 सालों से नहीं कर पाईं।

केजरीवाल ने जनता से अपील की कि विधानसभा चुनाव में उन्हें 67 सीटें दीं और इस बार भी जनता कोई फर्क ना करे। अगर हम दिल्ली में एमसीडी चुनाव जीत गए तो चार चांद लगा देंगे। उत्तम नगर में एक चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा कि हम एक साल में दिल्ली को लंदन सरीखा बना देंगे।
अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने इन कॉलोनियों को रेगुलराइज करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है, हालांकि यह मुद्दा फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष है।
केजरीवाल ने कहा कि 2 साल पहले उनकी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जो वायदे पूरे किए थे, उन्हें पूरा किया। वहीं केजरीवाल के कार्यक्रम के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए।
ये भी पढ़ें: सातवां वेतन आयोग: सरकार ने न्यूनतम पेंशन को 3500 से बढ़ाकर 9000 रुपए किया












Click it and Unblock the Notifications