ऊपर वाला भी AAP के साथ, इसलिए उसने हमें 70 में से 67 सीटें दीं: केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आप के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल परेशान है। वो लगातार केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ में एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि उनकी पार्टी के 20 विधायकों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर दिए। उनकी पार्टी से बीजेपी डर गई है।

उन्होंने कहा कि ऊपरवाला भी आम आद मी पार्टी के साथ है, तभी ऊपरवाले ने उन्हें 70 में से 67 सीटें दी। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले मेरे ऊपर सीबीआई की रेड करा दी और जब उसे कुछ नहीं मिला तो पार्टी के विधायको को अयोग्य घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार को लगता है पूरे देश में सिर्फ केजरीवाल करप्ट है और बाकी सब ईमानदार हैं। जब कुछ नहीं हुआ तो इन्होंने हमारे 20 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया।
केजरीवाल ने फिर से ट्वीट किया कि भगवान आम आदमी पार्टी के साथ हैं। उन्होंने लिखा कि "ऊपर वाले ने कुछ सोचकर ही 67 सीट दी थी। हर कदम पर ऊपर वाला आम आदमी पार्टी के साथ है। नहीं तो हमारी औकात ही क्या थी। बस सच्चाई का मार्ग मत छोड़ना।"
केजरीवाले ने ट्विटर पर लिखा कि "मैं हमेशा से कहता आया हूँ की ये सब ऊपर वाले का ही चमत्कार है, उसे भी पता होगा की ये लोग तीन साल बाद हमारे 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा देंगे, इसलिए ऊपर वाले ने हमे 70 में से 67 सीटें दीं"।












Click it and Unblock the Notifications