दिल्ली: करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग
नई दिल्ली, 12 जून। देश का राजधानी में एक बार फिर से भीषण आग की खबर सामने आई है। दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेडकी 39 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दिल्ली फायर सर्विस की ओर से जानकारी दी गई है कि मौके पर 39 दमकल गाड़ियां हैं, आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कोई भी फंसा नहीं है और ना ही कोई घायल हुआ है।
Recommended Video
Delhi Fire: Gaffar Market में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 39 गाड़ियां | वनइंडिया हिंदी | *News

करोल बाग थोक विक्रेता फुटवियर असोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल अरोड़ा ने बताया कि हमने सुबह 4.15 बजे आग लगने की खबर मिली। आग लगने के आधे घंटे बाद ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। आग को बुझा दिया गा। हम अपील करते हैं कि आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए यहां पर केमिकल का छिड़काव किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications