डॉक्टर हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की दी जानकारी, कह- अब उनकी हालत स्थिर है
नई दिल्ली, अप्रैल 20। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी दी। हर्षवर्धन ने ट्वीट कर बताया कि मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य की देखभाल कर रही मेडिकल टीम से फॉलो अप लिया गया है। टीम ने बताया है कि उनकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि मनमोहन सिंह जी को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है, हम बहुत जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Recommended Video
सोमवार को कोरोना पॉजिटिव हुए थे मनमोहन सिंह
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह सोमवार को कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ही एम्स के अधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मनमोहन सिंह को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह शनिवार को CWC की मीटिंग में शामिल हुए थे। मनमोहन सिंह के अलावा सोमवार को कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।












Click it and Unblock the Notifications