Mangol Puri Chunav Result: मंगोलपुरी सीट पर क्या AAP की लगेगी हैट्रिक? कौन जीत रहा चुनाव

Mangol Puri Chunav Result: दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला 8 फरवरी को मतगणना के साथ हो जाएगा। 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब दिल्ली के लोगों को काउंटिंग का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दिल्ली मंगोलपुरी विधानसभा सीट (Mangol Puri assembly seat) पर भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। यहां दो बार की विधायक राखी बिड़ला का आप ने टिकट काटकर राकेश जाटव पर दांव खेला है।

मंगोलपुरी दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस बार चुनाव में यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में 8 फरवरी के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

Mangol Puri Chunav Result

Mangol Puri Assembly: मंगोलपुरी में कुल 64.81 प्रतिशत मतदान

वोटिंग फीसदी की बात करें तो मंगोलपुरी जाट में कुल 64.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर आप, कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है, जिससे यहां के समीकरण त्रिकोणीय बन गए हैं। आप से यहां राकेश जाटव धर्मरक्षक चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बीजेपी ने राजकुमार चौहान चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने हनुमान चौहान पर दांव खेला है।

Mangol Puri Candidate: किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?

  • आप से राकेश जाटव धर्मरक्षक
  • बीजेपी से राजकुमार चौहान
  • कांग्रेस से हनुमान चौहान

मंगोलपुरी ने दो चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए मजबूत प्राथमिकता दिखाई है, राखी बिड़ला ने 2015 और 2020 दोनों में लगातार जीत हासिल की थी।

Mangol Puri Assembly: 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट

AAP उम्मीदवार राखी बिड़ला यहां से जीती, उनको कुल 74,154 वोट मिले
बीजेपी के करम सिंह कर्मा दूसरे नंबर पर रहे, उनको कुल 44,038 वोट मिले
कांग्रेस के राजेश लिलोठिया को 4,073 वोट ही मिल पाए थे

Mangol Puri Assembly: 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम

आप की राखी बिड़ला ने 60,534 वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज की
कांग्रेस के राज कुमार चौहान को 37,835 वोट मिले थे
बीजेपी तीसरे नंबर पर चली गई, सुरजीत कुमार को 27,889 वोट ही मिल पाए

मंगोलपुरी विधानसभा सीट का पूरा चुनावी इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Mangol Puri Assembly Election History

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+