दिल्ली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, लोग बने रहे तमाशबीन, पुलिस ने भी नहीं की मदद
देश की राजधानी में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर बहस के बाद कुछ लोगों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मंगलवार रात की है। यहां 25 साल के युवक साहिल को नालगोई इलाके में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृत युवक के चाचा खलील मलिक ने बताया कि मेरा भांजा विशाल मलिक जिम से वापस आ रहा था, इसी दौरान आरटीवी बस ड्राइवर की उससे किसी बात को लेकर बहस हो गई। वो लोग 8 से 10 लोग थे, इन लोगों ने उसी बुरी तरह से पीटा और उसकी हत्या कर दी।
विशाल के चाचा ने बताया कि विशाल अपनी बाईक को मौके पर ही छोड़कर नांगलोई पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। किसी तरह से इन लोगों से बचकर विशाल पुलिस स्टेशन पहुंचा था, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी मदद नहीं की। विशाल ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी बाइक को मौके से मंगवा लें, लेकिन पुलिस ने उसकी अपील को अनसुना कर दिया। बाद में विशाल ने अपने भाई साहिल को बुलाया और उससे कहा कि वह जाए और बाइक लेकर आए। जब साहिल वहां पहुंचा तो इन लोगों ने उसपर भी हमला कर दिया। आरोप ने साहिल पर चाकू से हमला किया और उसे बुरी तरह से पीटा, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बता दें कि साहिल उद्योग नगर स्थित एक कार के शोरूम में नौकरी करता था। वह ड्यूटी करके वापस लौट रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने विशाल की शिकायत को अनसुना नहीं किया होता और मौके पर गए होते तो साहिल की जान बच सकती थी। अहम बात यह है कि जहां पर यह घटना हुई वहां पर लोग तमाशबीन बने रहे और कोई भी साहिल की मदद के लिए आगे नहीं आया और साहिल की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications