दिल्ली: बीच बाजार पति ने पत्नी को 25 बार मारा चाकू, बचाने की बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
नई दिल्ली, अप्रैल 12: राजधानी में एक खौफनाक वारदात हुई है, जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये घटना दिन के वक्त बीच बाजार हुई, लेकिन कोई भी शख्स महिला की जान बचाने आगे नहीं आया। आरोपी पर इस कद्र गुस्सा सवार था कि वो मौत के बाद भी पत्नी पर लगातार वार करता रहा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी हरीश रोहिणी जिले का रहने वाला है और एक मैरिज ब्यूरो में काम करता था। उसकी 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वो अपनी पत्नी पर शक करता रहता था। शनिवार को दोनों किसी काम से बाजार गए थे, लेकिन अचानक पति को पता नहीं क्या हुआ और उसने चाकू निकालकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। ये हमला बीच बाजार सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुआ। घटना के वक्त लोगों की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी उसको रोकने की कोशिश नहीं की। बहुत सारे लोग खड़े होकर वीडियो बनाते रहे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान नीलू के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से गुजरात के रहने वाले थे, लेकिन दिल्ली के बुद्ध विहार फेज-1 में रहते थे। शादी के बाद से ही हरीश को शक था कि नीलू का अवैध संबंध है, जिस वजह से कई बार दोनों में लड़ाई हुई। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब उसने अचानक नीलू पर चाकू से 25 बार वार किया। जिससे नीलू की मौत हो गई। वहीं रोहिणी में ही एक दूसरी घटना में एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी सौतेली मां को चाकू मारकर दिया। मां ने बार-बार पैसे मांगने पर भी युवक को देने से इनकार कर दिया था। जिस वजह से गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया।












Click it and Unblock the Notifications