दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का हाथ

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने सियासी पीच पर चौक्के-छक्के लगा रही है। सोमवार को आप ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। लक्ष्मी नगर से बीजेपी के एमसीडी पार्षद बीबी त्यागी ने बीजेपी को छोड़कर आम आप का हाथ थाम लिया है। इसे बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

AAP नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीबी त्यागी को पार्टी में शामिल कराया। सोमवार को दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हो गए।

Arvind Kejriwal

बीबी त्यागी के पार्टी में शामिल होने पर मनीष सिसोदिया ने कहा, आज हमें बहुत खुशी है कि श्री बी बी त्यागी जी, जो भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता रहे हैं और जिन्होंने कई दशकों तक ज़मीनी स्तर पर जनता के मुद्दों पर काम किया है, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमारे लिए एक अनमोल संपत्ति है।

आगे सिसोदिया ने कहा कि बी बी त्यागी,अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और जनता के काम करने की राजनीति से प्रभावित होकर हमारे परिवार का हिस्सा बने हैं। यह आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और काम की सफलता का प्रतीक है। आम आदमी पार्टी का यह बढ़ता हुआ परिवार हमें नए जोश और संकल्प के साथ जनता के मुद्दों पर काम करने की प्रेरणा दे रहा है।

बता दें कि बीजेपी नेता बीबी त्यागी का दिल्ली की राजनीति में एक कद है। वे र्वी दिल्ली नगर निगम से मेयर रह चुके हैं। साल 2015 में लक्ष्मी नगर से बीजेपी की टिकट पर बीबी त्यागी ने विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वो आप के पत्याशी ने उन्हें हरा दिया था। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में बीबी त्यागी की मजबूत पकड़ है। वहीं, आप में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि "मैं पार्टी को मजबूत करूंगा। जनसेवा के लिए आप से बेहतर पार्ची कोई नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+