अल्मोड़ा के मार्चुला में बड़ा बस हादसा, CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
Almora Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को एक बस हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभर रूप से घायल हो गए। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तराखंड में हुई यह दुर्घटना बहुत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उत्तराखंड में "आप" कार्यकर्ताओं से अपील है कि, घायलों और पीड़ितों की मदद करने के लिए स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।
केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया है। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड एक्स पर लिखा- बेहद हृदयविदारक दुर्घटना है ये। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को हिम्मत दें। उत्तराखंड में इस इलाक़े के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मैं अपील करता हूँ कि प्रशासन के साथ मिलकर घायलों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

"हादसे की ख़बर सुनकर मन अत्यंत विचलित है"
आप नेता मनीष सिसोदिया ने इस घटना को लेकर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- उत्तराखंड- रामनगर में हुए इस दर्दनाक हादसे की ख़बर सुनकर मन अत्यंत विचलित है। ये त्रासदी उन परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है जो अपनों को खो चुके हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उन सभी के साथ हैं, जो इस दुःख से गुजर रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों और शांति का संबल उन परिवारों को मिले जिन्होंने अपनों को खो दिया है।
गौरतलब है कि अल्मोड़ा में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। करीब 45 लोग बस में लोग सवार थे। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अल्मोडा के कूपी के पास ये हादसा हुआ। हादसे के वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई, जिससे गहरी खाई में गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications