Cabinet Reshuffle: सुषमा स्वराज के बाद मीनाक्षी लेखी ने किया ये कारनामा

नई दिल्ली, 08 जुलाई। बुधवार को 'मोदी सरकार 2' में पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है, जिसमें 43 नए सदस्यों को शामिल किया है। इन नए मंत्रियों में से 15 ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वहीं 28 को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद मोदी कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 77 हो गई है, नियम के मुताबिक कैबिनेट में 81 मंत्री हो सकते हैं।

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion | Meenakshi Lekhi | Foreign Affairs Culture State Minister | वनइंडिया हिंदी
    मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं मीनाक्षी लेखी

    मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं मीनाक्षी लेखी

    इस कैबिनेट में दिल्ली संसदीय क्षेत्र की सांसद मीनाक्षी लेखी को भी जगह दी गई है। अपने तर्कों से अच्छे -अच्छों की बोलती बंद करने वाली मीनाक्षी लेखी मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शामिल हुई हैं। पेशे से वकील मीनाक्षी लेखी दिल्ली भाजपा में प्रवक्ता के पद पर भी रही हैं और लगातार दो बार से सांसद की कुर्सी पर विराजमान हैं। लेकिन कैबिनेट में शामिल होने के बाद से अचानक से पार्टी में उनका पद बड़ा हो गया है और साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्द्धि भी हासिल कर ली है।

    सुषमा स्वराज के बाद मीनाक्षी लेखी ने किया कारनामा

    सुषमा स्वराज के बाद मीनाक्षी लेखी ने किया कारनामा

    दरअसल दिल्ली से मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने वाली मीनाक्षी दूसरी महिला हैं, उनसे पहले देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं, जो दिल्ली से मोदी मंत्रीमंडल का हिस्सा बनी थीं। खास बात ये है कि मीनाक्षी लेखी दिल्ली से अकेली महिला सांसद भी हैं।

     दिल्ली की ही रहने वाली हैं मीनाक्षी लेखी

    दिल्ली की ही रहने वाली हैं मीनाक्षी लेखी

    मूल रूप से दिल्ली की ही रहने वाली मीनाक्षी की पूरी पढ़ाई राजधानी में हुई हैं। वो सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और उनके पति अमन लेखी भी अधिवक्ता हैं। लेखी शुरू से ही आरएसएस से जुड़ी रही हैं। वो भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हिंदी-अंग्रेजी भाषा को धारा प्रवाह बोलने वाली मीनाक्षी लेखी पहली बार कैबिनेट का हिस्सा बनी हैं।

    मोदी कैबिनेट इन 7 महिलाओं को मिली जगह

    मोदी कैबिनेट इन 7 महिलाओं को मिली जगह

    आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट में मीनाक्षी लेखी समेत 7 नई महिलाओं को शामिल किया गया है। जिनके नाम निम्नलिखित हैं

    • दिल्ली से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी,
    • उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे,
    • सूरत से बीजेपी सांसद दर्शना जरदोष,
    • कोडरमा से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी,
    • त्रिपुरा वेस्ट से बीजेपी सांसद प्रतिमा भौमिक,
    • महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार और
    • अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल

    जबकि निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी पहले से ही मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+